2022-06-08 20:30
नापासर टाइम्स। कस्बे के बाजार में फल-सब्जी की दुकानों पर निर्जला एकादशी को देखते हुए आम की बिक्री परवान पर है, निर्जला एकादशी पर सबसे अधिक बिक्री फलों के राजा आम की होती है। लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस बार आम की डिमांड बाजार में काफी ज्यादा है। इसके चलते व्यापारियों ने ज्यादा स्टॉक मंगवाया है। थोक व्यापारी महावीर प्रसाद माली ने बताया कि इस बार करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी आई है। व्यापारियों के अनुसार अब तक करीब 50-70 ट्रक आम मंडी में पहुंच चुके हैं। यहां से फुटकर व्यापारी ले जा रहे हैं। विक्रेता नेहरू तँवर,गोपीकिशन माली ने बताया कि वैसे आम की बिक्री गर्मी सीजन की शुरूआत में प्रारंभ हो जाती है लेकिन निर्जला एकदाशी पर ज्यादा तेजी रहती है, व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार आम की डिमांड पिछले साल से ज्यादा रहेगी। गर्मी की सीजन में इस बार आम की बिक्री परवान पर रही है।
बाजार में ये हैं आम के भाव
गुजराती लँगड़ा 80
सफेदा 70
दसेरी 90
हापुस 170
केसर 70
तोतापुरी 80
RELATED ARTICLES
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12