2022-06-08 09:21
नापासर टाइम्स। ज्येष्ठ मास में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को धूमावती देवी की जयंती मनाई जाती है। इन्हें उग्र स्वभाव वाली देवी माना जाता है। भगवान शिव द्वारा 10 महाविद्याओं को प्रकट किया गया है, जिनमें एक ये भी हैं। मां धूमावती देवी सातवीं महाविद्या हैं और ज्येष्ठा नक्षत्र में इनका वास माना जाता है। देवी धूमावती को वैधव्य स्वरूप में दर्शाया जाता है। माता पार्वती का यह सबसे डरावना स्वरूप है। इन्हें अलक्ष्मी भी कहते हैं। धार्मिक मान्यता के मुताबिक उनके समान दुनिया में कोई दूसरी शक्ति नहीं है। कष्टों से बचने के लिए देवी धूमावती की पूजा-आराधना की जाती है।
धूमावती देवी के रूप में माता पार्वती उग्र स्वरूप में विराजमान हैं। यह विधवा, कुरूप, खुली हुई केशों वाली, दुबली-पतली, सफेद साड़ी पहने हुए रथ पर सवार रहती हैं। वे हाथ में सूपा धारण करतीं है। ऐसी मान्यता है कि धूमावती देवी की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना से दुख, रोग, संताप, दरिद्रता का नाश होता है। भक्तों के संकट को माता सूपा में धारण कर उनके कष्ट दूर करती हैं।
*शुभ मुहूर्त*
हिंदू कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी तिथि 7 जून मंगलवार को सुबह 7 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी और यह 08 जून बुधवार सुबह 08 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के हिसाब से 08 जून को धूमावती जयंती मनाई जाएगी। इस दिन प्रात: काल से सिद्धि और रवि योग रहेंगे। ऐसे में बुधवार सुबह धूमावती जयंती की पूजा की जा सकती है।
*पूजा विधि*
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। स्वच्छ वस्त्र पहनें। मां धूमावती देवी की विधि-विधानपूर्वक पूजा करें। मां की पूजा के लिए सफेद रंग के फूल, आक के फूल, सफेद वस्त्र, अक्षत, केसर, घी, सफेद तिल, धतूरा, सुपारी, जौ, दूर्वा, गंगाजल, शहद, कपूर, चंदन, नारियल, पंचमेवा आदि का प्रयोग करना चाहिए। मान्यता है कि सुहागन महिलाएं मां धूमावती का पूजन नहीं करतीं, बल्कि दूर से ही उनके दर्शन करती हैं।
*पौराणिक कथा*
एक बार भगवान शिव-पार्वती कैलाश पर्वत पर विचरण करने निकले। उन्हें चलते हुए काफी देर हो गई और वे विश्राम हेतु कुछ समय के लिए एक स्थान पर बैठ गए। कुछ देर बाद माता पार्वती को भूख सताने लगी। उन्होंने शिव से भोजन की याचना की। लेकिन काफी देर तक भोजन की व्यवस्था नहीं हो पाई। उधर माता पार्वती भूख से व्याकुल हो रही थीं। उनसे भूख सहन नहीं हुई तो उन्होंने भगवान शिव को ही निगल लिया। ऐसा करते ही उनके शरीर से धुआं निकलने लगा। भगवान शिव अपनी माया से उनके उदर से बाहर आए और बोले कि तुमने तो अपने पति को ही निगल लिया। अब से तुम विधवा स्वरूप में रहोगी और धूमावती के नाम से प्रसिद्ध होगी।
मां धूमावती के जन्म की अलग अलग कथाएं हैं. एक कथा के अनुसार, माता सती ने जब अपने पिता राजा दक्ष के यज्ञ के हवन कुंड में आत्मदाह कर लिया, तो उनके शरीर से निकले धुएं से मां धूमावती का प्रकाट्य हुआ.एक कथा में माता सती की जगह माता पार्वती को धूमावती का स्वरूप माना जाता है.
_डिसक्लेमर - 'इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।'_
RELATED ARTICLES
*मंगलवार, 28 जून 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन*
2022-06-28 09:06
*अगर झेल रहे हैं शनि की साढ़े साती या ढैय्या, तो इन 7 उपायों से कम करें अशुभ प्रभाव*
2022-06-25 08:52
*आषाढ़ मास का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए है विशेष, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न*
2022-06-18 09:26
*आज का राशिफल, 13 जून 2022: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले वाणी और क्रोध पर संयम रखें*
2022-06-13 07:44
*Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों की किस्मत देगी उनका साथ, जानें राशिफल*
2022-06-08 09:08
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14