2022-02-08 22:03
नापासर टाइम्स। पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर से ठंड बाद गई है,सुबह कोहरा छाने के बाद अभी बारिश शुरू हुई है,सर्दी से कुछ दिन की राहत के बाद एक बार फिर कोहरे ने बीकानेर को घेर लिया है। शहर व गांवों में घने कोहरे के बीच न सिर्फ यातायात प्रभावित रहा बल्कि आम जनजीवन पर भी असर पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हुई तो ऑफिस जाने वालों को आम दिनों से ज्यादा गर्म कपड़े पहनने पड़े।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ आठ फरवरी को सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू में आज रात हल्की बारिश हो सकती है। वहीं नौ फरवरी को इस सिस्टम का असर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर के जिलोंमें रहेगा। एक बारफिर उत्तरी भाग में भी तेज मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। दस फरवरी के बाद प्रदेश में एक बार फिर मौसम शुष्क हो जाएगा।
इस बीच बीकानेर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी जो अब वापस कम होने की उम्मीद है। पिछले चौबीस घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस था तो न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीगंगानगर में सोमवार की रात ही तापमान दस डिग्री सेल्सियस से कम हो गया था।
विवाह समारोह में खलल
एक बार फिर मौसम विवाह शादियों में खलल पैदा कर सकता है। दरअसल, पिछले दिनों 23 जनवरी को विवाह समारोह बड़ी संख्या में थे। तब भी बीकानेर में 21 व 22 जनवरी को बारिश हुई। अब एक बार फिर बीकानेर में विवाह समारोह चल रहे हैं तो बारिश की आशंका बन गई है। ऐसे में लोगों को इनडोर व आउटडोर दोनों तरह की व्यवस्था रखनी पड़ रही है।
RELATED ARTICLES
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12