2021-08-08 09:15
रविवार, 8 अगस्त को सावन माह की अमावस्या है, इसे हरियाली अमावस्या कहते हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्ध योग और पुष्य नक्षत्र भी रहेगा। इन योगों में किए गए पूजा-पाठ जल्दी सफल होते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार सावन मास की अमावस्या पर शिवजी, सूर्यदेव की विशेष पूजा और पितरों के लिए धूप-ध्यान करना चाहिए।
अमावस्या पर नदी में स्नान, दान और श्राद्ध कर्म करने की परंपरा है। इस तिथि पर किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दान-पुण्य करने का खास महत्व है। अमावस्या की दोपहर में पितरों के लिए श्राद्ध कर्म करना चाहिए। जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज का दान करें। किसी मंदिर में पूजन सामग्री भेंट करें।
अमावस्या पर सुबह जल्दी उठकर चढ़ाएं सूर्य को अर्घ्य
अमावस्या तिथि पर सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए। स्नान के बाद तांबे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य चढ़ाना चाहिए। इसके लिए लोटे में जल भरें और लोटे में फूल-चावल भी डाल लेना चाहिए। इसके बाद ऊँ सूर्याय नम: मंत्र बोलते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करना चाहिए। सूर्य को जल चढ़ाने के बाद जरूरतमंद लोगों को गुड़ और धन का दान करना चाहिए। किसी गौशाला में हरी घास दान करें।
*अमावस्या पर ऐसे कर सकते हैं शिव पूजन*
अमावस्या पर किसी शिव मंदिर में अभिषेक करना चाहिए। तांबे के लोटे में जल भरें और शिवलिंग पर चढ़ाएं। चांदी के लोटे से दूध चढ़ाएं। भगवान को बिल्व पत्र, धतूरा, हार-फूल, आंकड़े के फूल आदि चीजें अर्पित करें। शिवलिंग पर जनेऊ चढ़ाएं। चंदन से तिलक लगाएं। पंचामृत अर्पित करें। पंचामृत दूध, दही, घी, शहद और मिश्री मिलाकर बनाना चाहिए। ध्यान रखें शिवजी की पूजा तुलसी का उपयोग नहीं करना चाहिए। भगवान को मिठाई का भोग लगाएं।
दीपक जलाकर शिवजी की आरती करें। पूजा में ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। आप चाहें तो महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। दीपक से आरती करें। पूजा के बाद भगवान से भूलचूक के लिए क्षमा मांगे। अन्य भक्तों को प्रसाद बांटें और खुद भी ग्रहण करें।
*पितरों के लिए ऐसे करें धूप-ध्यान*
अमावस्या पर पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण आदि शुभ काम करें। दीपक जलाएं। गाय के गोबर से बने उपले यानी कंडे पर शुद्ध घी और गुड़ मिलाकर धूप दें। धूप देने के बाद हथेली में पानी लें और पितरों का ध्यान करते हुए अंगूठे की ओर से जल चढ़ाएं।
RELATED ARTICLES
*मंगलवार, 28 जून 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन*
2022-06-28 09:06
*अगर झेल रहे हैं शनि की साढ़े साती या ढैय्या, तो इन 7 उपायों से कम करें अशुभ प्रभाव*
2022-06-25 08:52
*आषाढ़ मास का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए है विशेष, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न*
2022-06-18 09:26
*आज का राशिफल, 13 जून 2022: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले वाणी और क्रोध पर संयम रखें*
2022-06-13 07:44
*Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों की किस्मत देगी उनका साथ, जानें राशिफल*
2022-06-08 09:08
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14