2022-05-07 21:08
नापासर टाइम्स। 6 अक्टूबर 2021 को कर्मचारी चयन आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित मल्टी टास्किंग (गैर तकनिकी) स्टाफ परीक्षा 2020 (पत्र-1) का मण्डा इन्स्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एन.एच.-11 रायसर, पुलिस थाना नापासर में ऑनलाइन परीक्षा की प्रथम पारी में परीक्षार्थी रोहिताश कड़वासरा निवासी कोहिणा जिला चुरु द्वारा ऑनलाईन परीक्षा के दौरान अनुचित साधन मोबाईल का उपयोग कर नकल करता हुआ पाया जाने पर केन्द्राधीक्षक नरेश कुमार की रिपोर्ट पर धारा 420, 120 बी भादस व 3/6 राज. सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 1992 में प्रकरण दर्ज कर मन थानाधिकारी जगदीश पाण्डर द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया था।
प्रकरण में जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव आई.पी.एस. अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) बीकानेर, अमित कुमार आई.पी.एस के आदेशानुसार व श्रीमान् वृत्ताधिकारी वृत्त सदर बीकानेर, पवन कुमार भदौरिया आर. पी. एस के निकट सुपर विजन में मन थानाधिकारी द्वारा दौराने अनुसंधान पूर्व में अभियुक्तगण (1) रोहिताश कड़वासरा पुत्र कृष्ण लाल जाट उम्र 21 वर्ष निवासी कोहिणा पुलिस थाना भालेरी, जिला चुरु (2) धर्मचन्द उर्फ धर्मवीर सैनी पुत्र श्री जोध सिंह जाति माली उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड न. 14 तारानगर पुलिस थाना तारानगर जिला चुरु (3) संदीप कुमार पुत्र श्री किशनलाल जाति जाट उम्र 25 साल निवासी गरवा पुलिस थाना शिवानी जिला भिवानी हरियाणा हाल गाँव धान्गडा पोस्ट भिमसाना पुलिस थाना सिद्धमुख जिला चूरुव (4) रोहित पुत्र धर्मवीर जाति जाट उम्र 32 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास छिछङाना पुलिस थाना बरोदा जिला सोनीपत, हरियाणा को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। प्रकरण में काफी लम्बे समय से फरार चल रहे नकल करवाने के मुख्य मुल्जिम जयवीर सारण पुत्र भागीरथ सारण जाति जाट उम्र 33 वर्ष निवासी राजास पुलिस थाना भालेरी जिला चुरु जो मण्डा इन्स्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रामसर परीक्षा केन्द्र में ड्यूटी स्टाफ था तथा उसी ने परीक्षार्थी रोहीताश द्वारा नकल में प्रयोग में लिये गये अनुचित साधन मोबाईल को केन्द्र में रखा था को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त जयवीर को आज पेश न्यायालय कर दो दिन का पुलिस रिमाण्ड हासिल किया गया है जिससे गहनता से अनुसंधान जारी है। टीम में जगदीश प्रसाद उ.नि. थानाधिकारी,कॉन्स्टेबल बलवान,सुशील कुमार, संदीप कुमार शामिल थे।
RELATED ARTICLES
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12