2022-07-06 08:19
प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी को वैवस्वत सूर्य पूजा की जाती है। इस बार 6 जुलाई, बुधवार को ये व्रत रखा जाएगा। ये दिन सूर्य पुत्र वैवस्वत मनु की पूजा का दिन भी है। मान्यता है कि सूर्य देव ने देव माता अदिति के गर्भ से जन्म लिया था। विवस्वान और मार्तण्ड कहलाए। इन्हीं की संतान वैवस्वत मनु हैं। जिनसे सृष्टि का विकास हुआ है। भविष्य पुराण में भी भगवान सूर्य को जल चढ़ाने का बहुत महत्व बताया है।
*प्रत्यक्ष देवता हैं भगवान सूर्य देव*
भविष्य पुराण में श्रीकृष्ण ने कहा है कि सूर्य ही प्रत्यक्ष देवता हैं, जिनके दर्शन रोज किए जा सकते हैं। पुराणों के मुताबिक जो भी भगवान सूर्य की उपासना और व्रत करते हैं, उनके सभी रोग ठीक हो जाते हैं। हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं और दिव्य ज्ञान मिलता है। इस दिन सूर्यदेव के निमित्त व्रत भी रखना चाहिए। इससे यश एवं कीर्ति मिलती है। इस दिन बर्तन, वस्त्र, गेहूं, गुड़, लाल चंदन का दान करें। इस दिन सूर्यदेव की पूजा के बाद एक समय फलाहार करें।
*ऐसे करें पूजा*
प्रात: उठकर स्नान करें और फिर तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल चंदन,चावल, लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। जल चढ़ाते समय ॐ रवये नम: मंत्र का जाप करें व सूर्य के वरुण रूप का ध्यान करें। इस जाप से साधक को शक्ति, बुद्धि, स्वास्थ्य और सम्मान की प्राप्ति होती है। फिर धूप, दीप से सूर्य देव का पूजन करें।
*मत्स्य अवतार की है कथा*
पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लेकर वैवस्वत मनु की नौका को प्रलय में बचाया था। प्रलय में बचे हुए जीवों से ही संसार में जीवन चला और इसी के बाद से वैवस्वत पूजा शुरू हुई।
RELATED ARTICLES
*मंगलवार, 28 जून 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन*
2022-06-28 09:06
*अगर झेल रहे हैं शनि की साढ़े साती या ढैय्या, तो इन 7 उपायों से कम करें अशुभ प्रभाव*
2022-06-25 08:52
*आषाढ़ मास का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए है विशेष, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न*
2022-06-18 09:26
*आज का राशिफल, 13 जून 2022: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले वाणी और क्रोध पर संयम रखें*
2022-06-13 07:44
*Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों की किस्मत देगी उनका साथ, जानें राशिफल*
2022-06-08 09:08
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14