2021-08-05 07:43
नापासर टाइम्स। आज दिनभर भगवान विष्णु और शिव पूजा का विशेष संयोग बन रहा है। सावन महीने की द्वादशी तिथि सूर्यास्त तक रहेगी। इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा का महत्व ग्रंथों में बताया गया है। साथ ही गुरुवार के संयोग में सूर्यास्त के बाद त्रयोदशी तिथि होने से शिव पूजा के लिए गुरु प्रदोष का योग बनने से शिव पूजा का पर्व भी रहेगा। इस तरह दोनों देवताओं की पूजा से दुगना शुभ फल मिलेगा।
*गुरु प्रदोष: शिव और विष्णु पूजा का पर्व*
स्कंद और शिव महापुराण के मुताबिक सावन महीने में प्रदोष व्रत और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व बताया है। इस महीने में गुरुवार को प्रदोष व्रत करने से हरि-हर कृपा मिलती है। यानी भगवान शिव और विष्णु प्रसन्न होते हैं। शिव पुराण के अनुसार गुरुवार को प्रदोष व्रत से मोक्ष मिलता है।
इस व्रत से परिवार सुखी और निरोगी रहता है। इसके साथ ही सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। गुरु प्रदोष व्रत से दुश्मनों पर जीत मिलती है। सावन महीने के कृष्णपक्ष का प्रदोष व्रत गुरुवार के दिन होने से सौभाग्य और दाम्पत्य जीवन की सुख-शान्ति के लिए के साथ-साथ सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला भी होता है।
*सावन में विष्णु पूजा से पंचयज्ञों का फल*
सावन महीने में की जाने वाली विष्णु पूजा से मनोकाना पूरी होती है। साथ ही हर तरह की शारीरिक परेशानियां भी दूर होती हैं। इस महीने की द्वादशी तिथि यानी 5 अगस्त को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इस दिन शहद मिले दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। इसके लिए महाभारत में आश्वमेधिक पर्व के अध्याय 92 में कहा गया है कि सावन महीने की द्वादशी तिथि को उपवास करके श्रीधर नाम से विष्णुजी की पूजा करने वाले को पंचयज्ञों का फल मिलता है।
*कल सावन शिवरात्रि*
सावन महीने की शिवरात्रि 6 अगस्त, शुक्रवार को है। इस दिन तिथि, वार और नक्षत्र से मिलकर सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इस शुभ योग में नए कामों की शुरुआत और हर तरह की खरीदारी की जा सकती है। साथ ही शुभ संयोग में की गई शिव पूजा का पूरा फल जल्दी ही मिलता है। इस पर्व पर निर्जल व्रत की परंपरा है। यानी भोजन या फलाहार भी नहीं करते और पानी भी नहीं पिया जाता है। इसके साथ रातभर शिवजी का विशेष अभिषेक होता है और महापूजा भी की जाती है।
RELATED ARTICLES
*मंगलवार, 28 जून 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन*
2022-06-28 09:06
*अगर झेल रहे हैं शनि की साढ़े साती या ढैय्या, तो इन 7 उपायों से कम करें अशुभ प्रभाव*
2022-06-25 08:52
*आषाढ़ मास का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए है विशेष, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न*
2022-06-18 09:26
*आज का राशिफल, 13 जून 2022: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले वाणी और क्रोध पर संयम रखें*
2022-06-13 07:44
*Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों की किस्मत देगी उनका साथ, जानें राशिफल*
2022-06-08 09:08
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14