2022-04-04 18:39
नापासर टाइम्स। कस्बे में सोमवार शाम को हड़बु जी सांखला रावली गणगौर,पारीक चौक,मूंधड़ा व झंवरो की गणगौर की सवारी इनके स्थानों से बाजार तक आई जहां पर पारम्परिक रस्मे की गई,गवरो को देखने हुजूम उमड़ पड़ा।
सबसे पहले हड़बु जी सांखला के मंदिर गवरजा चौक से मुख्य बाजार तक रावली गवर माता मेला देखने आई,यहां रामसर रोड चौराहे पर महिलाओ ने गवरजा माता के दर्शन किये,गवरजा माता की जय के नारों से बाजार क्षेत्र को गुंजा दिया,यहाँ से गणगौर की सवारी वापस अपने स्थान पर गई,शाम को सोमानी परिवार में अपने ननिहाल में खोल भरवाने की रस्म होगी।
इसी तरह पारीक चौक से भी गवरजा माता मेन बाजार तक मेला देखने आई,झंवरो की गवरजा माता की भी सवारी बाजार तक आई,किशन सिंह ने बताया कि नापासर की सबसे पहली हड़बु जी सांखला रावली गवरजा माता को पानी पिलाने की पारम्परिक रस्म मंगलवार को अदा की जाएगी।
मंगलवार को हड़बु जी सांखला मन्दिर से मुख्य बाजार में गीता देवी बागड़ी बालिका विद्यालय प्राचीन कुएं से पानी पिलाने लाया जाएगा। नापासर में रावली गवर सांखला,धाँधला गवर, पारीक गवर,मूंधड़ा गवर,झंवर गवर की सवारी निकाली जाती है जिनको कल मंगलवार को बालिका विद्यालय के कुएं पर पानी पिलाकर विदाई दी जाएगी।
RELATED ARTICLES
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12