2022-03-04 12:18
नापासर टाइम्स। वैसे तो मार्च के महीने में गर्मी शुरू हो जाती है लेकिन बीकानेर में इन दिनों कोहरा नजर आता है। न सिर्फ बीकानेर बल्कि संभाग के श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में भी कई जगह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट गुरुवार रात तक नहीं थी लेकिन शनिवार सुबह अधिकतम तापमान में कमी आने की उम्मीद की जा रही है।
बीकानेर शहर और आसपास के गांवों में जहां सुबह साढ़े सात से आठ बजे तक लगातार कोहरे का असर रहा। देराजसर गांव में तो दूर तक कोहरा ही कोहरा था। कोहरे के कारण सर्दी भी बढ़ गई है। हालांकि रात में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि इससे पहले 12.4 डिग्री सेल्सियस था। कोहरे के कारण सुबह तापमान कम हो गया था। हवाएं तेज होने से सर्दी का अहसास हुआ। आमतौर पर सुबह सवेरे सर्दी खत्म हो गई थी लेकिन पिछले दो दिन से एक बार फिर सर्दी का अहसास हाे रहा है। बीकानेर के अलावा श्रीगंगानगर में भी मैदानी क्षेत्रों में कोहरा रहा। यहां भी विजिबिलिटी कम हुई।
संभाग के हनुमानगढ़ में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। यहां संगरिया के मौसम केंद्र पर 9.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान था। वहीं श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं चूरू में 12.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। ऐसे में संभाग के चारों जिलों में मार्च आने के बाद भी सर्दी की विदाई अभी नहीं हुई है। मौसम विभाग ने इन्हीं दिनों में बारिश की चेतावनी दी थी, जिसके बाद बीकानेर में बारिश हुई
RELATED ARTICLES
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12