2022-06-04 11:49
नापासर टाइम्स। पंजाब के चर्चित हत्याकांड मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के तार राजस्थान से जुड़ गए है। इस मामले में गुरूवार देर शाम पंजाब पुलिस की टीम सरदारशहर के गांव सवाई डेलाना पहुंची। देर रात पंजाब पुलिस गांव में रूकी रहीं, फिर सरदारशहर से रवाना हो गई। लेकिन राजस्थान में पंजाब पुलिस की सर्चिंग अब भी जारी है।
मूसेवाला हत्याकांड में जिस गाड़ी को बरामद किया है। वह रतनगढ़ के किसी व्यक्ति की थी। पंजाब पुलिस ने उससे पूछताछ की है। जिस पर उसने बताया कि वह इस गाड़ी को सरदारशहर के एक युवक को बेच चुका है। पुलिस अब उस युवक की तलाश कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि गाड़ी कब कब किसे बेची गई और अभी उसका मालिक कौन है?
बहरहाल, जानकारी सामने आई है कि गाड़ी का आरसी होल्डर राजलदेसर रतनगढ़ का रहने वाला है। बता दें, शुभदीप सिंह सिद्धू (28) उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमले के समय वह अपनी थार जीप से यात्रा कर रहे थे। सिंगर की हत्या के बाद पंजाब पुलिस को हत्या में शामिल गाड़ी मिली। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी Lawrence Bishnoi गैंग ने ली है। पंजाब सरकार द्वारा सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद उनकी हत्या हुई।
RELATED ARTICLES
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12