2022-04-04 14:09
नापासर टाइम्स। पिछले दो साल से कोरोना के चलते गणगौर पूजन को धूमधाम से मनाने से वंचित रही लड़कियों ने इस बार गणगौर पूजन को ऐतिहासिक बना दिया,कस्बे के हर मोहल्ले में नवविवाहिताओं व बालिकाओ ने धूमधाम से गणगौर उत्सव मनाया है,डीजे पर बनोरे निकाले गए,ढोल-नगाड़ों पर घुड़ले घुमाए गए,गवरज्या माता की हल्दी की रस्म,मेहंदी की रस्म और सोमवार को तीज पर वरमाला व फेरो की रस्म करके गणगौर पूजन को अदभुत स्वरूप में ढाला है कस्बे की बालिकाओ ने। इसके साथ ही होली के बाद पिछले 16 दिनों से चल रहा आस्था व श्रद्धा का पर्व गणगौर उत्सव समाप्त हो जाएगा,नेहरू चौक में रविवार को कृपा व्यास ने ईसर के रूप में सज धजकर घोड़ी पर बैठकर बनोरी निकाली,मोहल्ले में ढोल-नगाड़ों पर बड़ी संख्या में सजी धजी बालिकाओ व महिलाओ के साथ बनोरी निकालकर गणगौर पर्व की खुशियां चारो और बिखेरी,कृपा व्यास,कविता व्यास,दिव्या पारीक,दिव्या जोशी,रेणु तँवर,सोनू पांडिया,दिव्या सुथार,खुशबू तँवर,हेमलता तँवर,राजेश्वरी सुथार,सोनू सुथार,राखी तँवर,रिद्धिमा पांडिया,सरिता व्यास,मनीषा सुथार,कृष्णा छिम्पा,सरस्वती सुथार,रितिका तँवर,कनिष्का पांडिया,अंजू स्वामी,अम्बु स्वामी आदि लड़कियों ने गणगौर उत्सव मनाया,मेहंदी व मायरे की रस्मे निभाई।
RELATED ARTICLES
*पारीक चौक भागवत कथा में वामन भगवान व राजा बली और सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का संवाद*
2022-04-06 21:06
*बेलासर के सरकारी संस्कृत विद्यालय का वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न*
2022-03-14 19:44
*नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष तावनिया का विधायक गोदारा ने किया स्वागत*
2022-01-01 13:11
*सींथल में हुए जानलेवा हमले के दो मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,एक बाल अपचारी भी निरूद्व*
2021-12-17 18:45
*पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने नापासर ग्राम पंचायत में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
2021-12-08 19:14
*सालासर बाबा के अनोखे भक्त तावणियां ने 50 बार पैदल यात्रा कर 51वें दर्शन दंडवत किए*
2021-09-22 17:25
*नापासर में रविवार को बम्पर टीकाकरण,दोनो वेक्सीन की दोनों डोज लगेगी, पढ़े जरूरी खबर*
2021-08-28 20:06
*सात दिनों के बाद कल बाजार में लौटेगी रौनक,मगर भीड़ न बढ़ाए, सावधानी से करे खरीददारी*
2021-05-18 17:19
*नापासर में त्योंहार पर पड़ा रंग में भंग,हुआ कोरोना विस्फोट,एक साथ आये इतने पॉजीटिव*
2021-03-27 16:32
*नापासर के मुख्य बाजार में भारी वाहनो का प्रवेश हो बन्द,थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
2021-03-18 13:35
*नापासर में बच्चे ने गुल्लक तोड़कर दिए राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत के 5821 रु*
2021-02-08 19:12