2022-05-03 07:29
हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जानते हैं। इस दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण शुभ व मांगलिक कार्य किए जाते हैं। इस साल अक्षय तृतीया 3 मई, मंगलवार को है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे शुभ होता है। इस साल अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। इस बार पांच ग्रहों के साथ पांच महायोग की शुभ स्थिति बन रही है। इसमें केदार, शुभ कर्तकी, उभयचरी, विमल और सुमुख शामिल हैं। तिथि व नक्षत्रों के शुभ संयोग 24 घंटे होने के कारण खरीदारी व निवेश का समय पूरे दिन रहेगा।
*अक्षय तृतीया पर ग्रहों का महासंयोग-*
इस साल अक्षय तृतीया पर बनने वाले ग्रहों का दुर्लभ संयोग आने वाले सौ सालों तक नहीं बनेगा। इस बार अक्षय तृतीया पर सूर्य, चंद्रमा, शुक्र उच्च राशि व गुरु, शनि अपनी स्वराशि कुंभ में रहेंगे। इसके अलावा शोभन व मातंग नाम के दो शुभ योगों का भी निर्माण हो रहा है। ग्रहों की स्थिति के कारण अक्षय तृतीया पर पहली ऐसा संयोग बन रहा है।
*सोना खरीदना लाभकारी-*
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया पर किए गए काम का अक्षय फल मिलता है। मान्यता है कि इस दिन जो धातु खरीदी जाती है, वह खत्म नहीं होती है, बढ़ती है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन सोना खरीदना शुभ फलदायी होता है। कहते हैं कि सोना खरीदने से सुख-समृद्धि के साथ परिवार की खुशहाली रहती है।
*अक्षय तृतीया पर बन रहे राजयोग-*
अक्षय तृतीया के दिन मालव्य राजयोग, हंस राजयोग और शश राजयोग बन रहे हैं। मान्यता है कि इन राजयोग में किए गए कार्यों में सफलता हासिल होती है। अक्षय तृतीया के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 39 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
RELATED ARTICLES
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14