2022-05-02 15:20
नापासर टाइम्स। अक्षय द्वितीय यानी आखाबीज को बीकानेर अपना 535वां स्थापना दिवस मना रहा है। आज ही के दिन राव बीका ने बीकानेर की स्थापना की। तब से यह शहर एक नहीं बल्कि दो दिन स्थापना दिवस का जश्न मनाता है। बीकानेर में अक्षय द्वितीय और तृतीया के दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक पतंगबाजी का दौर चलेगा। तेज गर्मी और लू का भी असर पतंगबाजी पर नजर नहीं आता।
सोमवार सुबह से ही बीकानेर में बॉय काट्या के नारे गूंजने लगे हैं। खासकर शहर के भीतरी क्षेत्र में पतंगबाजी परवान पर है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक छत पर पतंगबाजी करते नजर आते हैं। वहीं महिलाएं भी शाम के समय पतंग उड़ाती नजर आएगी। शहर के भीतरी क्षेत्र में तो अपनी छत से महज पचास फीट की दूरी पर ही दूसरी पतंग से पेंच हो जाते हैं। इससे आगे पतंग बढ़ ही नहीं पाती। कोई पतंग उड़ाता हुआ नजर आता है तो काेई कटी हुई पतंग लूटता नजर आता है।
दो दिन में लाखों की पतंगबाजी
बीकानेर में सोमवार व मंगलवार दोनों दिन पतंगबाजी होती है। बीकानेर में इन दिनों पांच सौ से ज्यादा छोटी बड़ी पतंगों की दुकानें सजी हुई है। इन दुकानों पर पिछले दो दिन से खरीददारी में तेजी आई है। एक अनुमान के मुताबिक महज पांच-सात दिन में ही बीकानेर में लाखों रुपए की खरीददारी होती है। ये आंकड़ा करोड़ रुपए से भी ऊपर जा रहा है।
बाहर से आता है मांझा
बीकानेर में बरेली में बनने वाले मांझे का विशेष आकर्षण है। वहां से बड़ी संख्या में मांझे की चरखी एक महीने पहले ही पहुंचनी शुरू हो जाती है। इसके अलावा भी उत्तरप्रदेश के कई जिलों में बनने वाला मांझा बीकानेरवासियों की पहली पसंद है।
अब यहां नहीं बनता
इससे पहले बीकानेर में अणचाबाई अस्पताल के पास उत्तरप्रदेश से आने वाले कलाकार हाथों हाथ मांझा बनाकर देते थे। आज कल यहां कोई मांझा बनाने वाला नहीं दिखता। कुछ साल पहले तक कांच का चूरा करके यहीं पर मांझा बनाकर देते थे। जितना ज्यादा कांच का चूरा डालते थे, उतना ही ज्यादा भुगतान करना पड़ता था। फिर भी ये मांझा सस्ता था लेकिन अब इसकी कीमत बढ़ गई है।
चाइनीज मांझा बना संकट
पिछले कुछ सालों में चाइनीज मांझा संकट बन गया है। ये मांझा प्लास्टिक का बना होता है जो बनता तो भारत में ही है लेकिन कहते इसे चाइनीज मांझा है। इस मांझे से बीकानेर में अब तक एक युवक की जान जा चुकी है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। कल तक इन घटनाओं में और बढ़ोतरी होने की आशंका है।
RELATED ARTICLES
*सामाजिक न्याय आपके द्वार अभियान 1 अप्रैल से* *वंचित लोगो को मिलेगा योजनाओं का लाभ*
2022-03-24 19:54
*इंडस्ट्री में बड़ा नाम बना चुकी है बीकानेर की बेटी, मिस यूनिवर्स के घर की बनी बहू*
2022-02-13 19:53
*ग्राम विकास अधिकारियों ने आंदोलन को किया तेज,सरकारी व्हाट्सअप ग्रुपो से हुए लेफ्ट*
2021-09-08 19:49