2022-04-02 20:43
नापासर टाइम्स। बीकानेर में नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में हिन्दू जागरण मंच की ओर से निकाली गई धर्मयात्रा में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। निर्धारित समय से थोड़ी देर से शुरू हुई धर्मयात्रा एम एम ग्राउंड से होते हुए जूनागढ़ के पास पहुंच रही है। बीच में जगह-जगह धर्म यात्रा का स्वागत किया जा रहा है, भगवा झंडों से अटे बीकानेर के पुराने शहर में पुष्प वर्षा की जैसे होड लगी हुई है।
हिन्दू जागरण मंच के बैनर तले यात्रा एमएम ग्राउंड से शुरू होकर पुष्करणा स्टेडियम और वहां से नत्थूसर गेट से होकर बारहगुवाड़ के रास्ते शहर की तंग गलियों में पहुंच गई। पुख्ता यातायात व्यवस्था के चलते इस वाहन रैली को बहुत आसानी से आगे रास्ता दिया गया। धर्मयात्रा को अनुशासित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए मंच ने ही पांच सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं की टीमें बना रखी है, जो जगह-जगह रास्ता खुलवाने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं में जुटे हैं। उधर, एक हजार पुलिसकर्मी इस यात्रा के दौरान यातायात संभाल रहे हैं। धर्म यात्रा जूनागढ़ पहुंचती उससे पहले ही वहां सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए हैं। यहां महा आरती का आयोजन होने वाला है। जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। महा आरती में हिन्दू संगठनों से जुड़े नेताओं के अलावा भाजपा नेता भी बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं।
हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प
धर्मयात्रा के दौरान भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के संकल्प जैसे गीतों पर युवाओं का जोश बढ़ता ही जा रहा था। पूरे रास्ते भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष वेद व्यास के गाए गीतों की धूम रही। इन गीतों में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के दावे हैं।
RELATED ARTICLES
*सामाजिक न्याय आपके द्वार अभियान 1 अप्रैल से* *वंचित लोगो को मिलेगा योजनाओं का लाभ*
2022-03-24 19:54
*इंडस्ट्री में बड़ा नाम बना चुकी है बीकानेर की बेटी, मिस यूनिवर्स के घर की बनी बहू*
2022-02-13 19:53
*ग्राम विकास अधिकारियों ने आंदोलन को किया तेज,सरकारी व्हाट्सअप ग्रुपो से हुए लेफ्ट*
2021-09-08 19:49