2022-05-01 16:31
नापासर टाइम्स। बीकानेर शहर में पहली बार Musical Evening तड़का का आगाज होने जा रहा है। बीकानेर के रेल्वे ग्राउंड में 7 मई की शाम सबकी चहेती मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी(तारक मेहता का उल्टा चश्मा) स्टार हमारे बीच पहुंच रही हैं। प्रेस वार्ता में Organiser अमित यादव व फारूक चौहान ने बताया कि 7 मई शाम 5 बजे से 10 बजे तक बीकानेर के रेल्वे ग्राउंड में अमित यादव VLOGS के सदस्यों के द्वारा बीकानेर में “पहली बार Musical Evening तड़का” का आगाज हो रहा है। आपको बता दें कि इस Evening तड़का में सुपर स्टार मुनमुन दत्ता सहित एक्टर और सिंगर विजय वर्मा, एक्टर अजय हुड्डा के साथ ही सिंगर कंचन नागर और एक्टर नीतु वर्मा भी पहुंच रहे हैं।
हरियाणी कलाकार अजय हुड्डा,एक्टर व सिंगर विजय वर्मा, सिंगर कंचन नागर, एक्ट्रेस नीतू वर्मा बतौर गेस्ट शामिल होंगे। डीजे नाइट पार्टी में कलाकार लाइव डांस की प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोगों की व्यवस्था की गई है। जिसकी टिकट पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दी जा रही है। यादव व चौहान ने बताया कि सेलिबे्रटी मैनेजमेंट पारस सुराणा देख रहे है। जबकि इवेन्ट की सारी जिम्मेदारी सुनील बिस्वाल और राहिल सिद्विकी संभालेंगे।
RELATED ARTICLES
*सामाजिक न्याय आपके द्वार अभियान 1 अप्रैल से* *वंचित लोगो को मिलेगा योजनाओं का लाभ*
2022-03-24 19:54
*इंडस्ट्री में बड़ा नाम बना चुकी है बीकानेर की बेटी, मिस यूनिवर्स के घर की बनी बहू*
2022-02-13 19:53
*ग्राम विकास अधिकारियों ने आंदोलन को किया तेज,सरकारी व्हाट्सअप ग्रुपो से हुए लेफ्ट*
2021-09-08 19:49