2022-06-01 08:49
नापासर टाइम्स। ज्येष्ठ मास का शुक्ल पक्ष 31 मई से 14 जून तक रहेगा। इन 15 दिनों में स्नान-दान करने की परंपरा है। साथ ही इन दिनों बड़े व्रत और पर्व मनाए जाएंगे। जिनमें पानी और पेड़-पौधों की पूजा की जाती है। साथ ही इस महीने के आखिरी दिन पेड़-पौधे लगाने की भी परंपरा है। जिससे कई यज्ञ करने जितना पुण्य मिलता है। इस तरह ज्येष्ठ महीने का शुक्ल पक्ष प्रकृति की अहमियत बताने वाला समय है।
*पानी की अहमियत बताने वाला शुक्ल पक्ष*
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि पूरे ज्येष्ठ मास में जल दान करने की परंपरा है। ग्रंथों में इसका महत्व बताते हुए कहा है कि ज्येष्ठ महीने में जल का दान करने से कई यज्ञ करने जितना पुण्य मिलता है। इसके शुक्ल पक्ष में नौतपा खत्म होगा और पानी से जुड़े दो बड़े पर्व मनाए जाएंगे। इन दिनों दशमी तिथि पर गंगा दशहरा और उसके अगले दिन निर्जला एकादशी रहेगी। गंगा दशहरा पर देवी गंगा और नदी की पूजा की जाती है। वहीं, निर्जला एकादशी पर पूरे दिन बिना पानी पिए उपवास किया जाता है। ये दो दिन पानी की अहमियत बताते हैं।
*ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की परंपराएं...*
_______________________________
*सूर्य पूजा:*
ज्येष्ठ महीने में भगवान सूर्य के गभस्तिक रूप की पूजा करने का विधान ग्रंथों में बताया है। इन दिनों में सुबह जल्दी उठकर नहाने के बाद तांबे के लोटे से सूर्य को जल चढ़ाएं। ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें। इसके बाद सूर्य को प्रणाम करना चाहिए। ऐसा करने से सेहत अच्छी रहती है और उम्र भी बढ़ती है।
*स्नान- दान:*
ज्येष्ठ महीने में सूर्योदय से पहले उठकर पवित्र नदियों के पानी या किसी तीर्थ जल से स्नान करना चाहिए। इसके बाद जरुरतमंद लोगों को भोजन और कपड़ों का दान करें। इस वक्त गर्मी का मौसम होने से इन दिनों में जल दान करने का ज्यादा महत्व है। साथ ही धन या छाते का भी दान कर सकत हैं।
*तीर्थ दर्शन:*
ज्येष्ठ मास में तीर्थ यात्रा करने की परंपरा चली आ रही है। इस महीने के शुक्ल पक्ष में उत्तराखंड के चार धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा कर सकते हैं। इस यात्रा से गर्मी से राहत मिलेगी। मन शांत होगा और पुण्य भी मिलेगा।
RELATED ARTICLES
*मंगलवार, 28 जून 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन*
2022-06-28 09:06
*अगर झेल रहे हैं शनि की साढ़े साती या ढैय्या, तो इन 7 उपायों से कम करें अशुभ प्रभाव*
2022-06-25 08:52
*आषाढ़ मास का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए है विशेष, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न*
2022-06-18 09:26
*आज का राशिफल, 13 जून 2022: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले वाणी और क्रोध पर संयम रखें*
2022-06-13 07:44
*Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों की किस्मत देगी उनका साथ, जानें राशिफल*
2022-06-08 09:08
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14