2022-07-01 18:10
नापासर टाइम्स। उदयपुर में नुपुर शर्मा समर्थक की तालिबानी तरीके से हत्या के विरोध में शुक्रवार दोपहर तक बीकानेर बंद रहा। व्यापारियों ने जहां दुकानें बंद रखी, वहीं भाजपा नेताओं ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। शहर भाजपा के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जुलूस के दौरान आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस सरकार पर भी आरोप लगाए।
बंद का आह्वान व्यापार मंडल ने किया था, जिसे भारतीय जनता पार्टी की शहर इकाई ने समर्थन दिया था। सुबह आठ बजे से ही बाजारों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचना शुरू कर दिया। हालांकि केईएम रोड, कोटगेट, स्टेशन रोड पर अधिकांश दुकानें स्वत: बंद थी। जस्सूसर गेट पर भी अधिकांश दुकानें खुली थी, जबकि कुछ दुकानें खुली थी। इसके अलावा रानी बाजार, अलख सागर रोड, बी सेठिया गली, मॉर्डन मार्केट एरिया में भी दुकानें बंद रही। खाने पीने की कुछ दुकानें खुली थी, जबकि स्टेशन के आसपास चाय की दुकानों को भी बंद से मुक्त रखा गया। दवाओं की दुकानें और पेट्रोल पंप भी पूरे समय खुले रहे।
इस दौरान शहर भाजपा ने जुलूस निकालने की तैयारी की तो पुलिस ने मना कर दिया। भाजपा नेताओं के ज्यादा विरोध करने पर जुलूस निकालने दिया। जुलूस के आगे सीओ सिटी दीपचंद खुद चल रहे थे। स्टेशन के सामने सर्किल पर महज दो-चार मिनट नारेबाजी करने के बाद भाजपा नेता वापस निकल गए। माहौल में तनाव नहीं फैलाने के लिए भाजपा के चुनिंदा लोग ही इस जुलूस में शामिल हुए। शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी, अशोक प्रजापत, भगवान सिंह मेडतिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास, मनीष आचार्य आदि भी नारेबाजी में शामिल हुए।
RELATED ARTICLES
*सामाजिक न्याय आपके द्वार अभियान 1 अप्रैल से* *वंचित लोगो को मिलेगा योजनाओं का लाभ*
2022-03-24 19:54
*इंडस्ट्री में बड़ा नाम बना चुकी है बीकानेर की बेटी, मिस यूनिवर्स के घर की बनी बहू*
2022-02-13 19:53
*ग्राम विकास अधिकारियों ने आंदोलन को किया तेज,सरकारी व्हाट्सअप ग्रुपो से हुए लेफ्ट*
2021-09-08 19:49