2022-02-01 11:19
यूनियन बजट से पहले आज 1 फरवरी को जारी किए गए गैस सिलेंडर के दाम आम आदमी के बजट के लिए राहत का संकेत लेकर आई हैं। 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलिंडरों के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, जबकि 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1921 रुपए 50 पैसे में मिलेगा। कमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में 92 रुपए प्रति सिलिंडर की कमी की गई है। पिछले माह इसके दाम 2013 रुपए 50 पैसे बने हुए थे।
घरेलू गैस के दामों में कोई परिवर्तन नहीं होने से जयपुर के उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर 903 रुपए 50 पैसे में ही मिलेगा। इस तरह आज बजट से पहले आम आदमी के लिए महंगाई के मोर्चे पर राहत की खबर रही है।
*जयपुर में लखनऊ से सस्ती है गैस*
आपको बता दें कि भारत में हर राज्य और शहर में गैस के दाम अलग होते हैं। जयपुर के उपभोक्ताओं को कमोबेश दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से ज्यादा दाम चुकाने पड़ते हैं लेकिन लखनऊ, गुडगाँव और शिमला से यहां पर गैस सिलेंडर के कम दाम हैं।
*राज्य- शहर- घरेलू गैस के दाम -कमर्शियल सिलेंडर के दाम*
उप्र लखनऊ 937.50 1999.50
उप्र कानपुर 914.50 1929
यूनियन टेरिटरी चंडीगढ़ 909 1924
एनसीआर दिल्ली 899.50 1907.05
हिमाचल प्रदेश शिमला 944 1997.78
राजस्थान जयपुर 903.50 1921.71
हरियाणा गुडगांव 908.50 1914.50
*अब 636 रुपए में भी गैस सिलेंडर*
साथ ही अब सिर्फ 636 रुपये में भी गैस सिलेंडर मिल सकता है। अगर आप भी गैस सिलेंडर की बुकिंग करा रहे हैं या फिर नया कनेक्शन लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको सस्ते में एलपीजी सिलेंडर मिल सकता है। देश की सरकारी तेल कंपनी ग्राहकों के लिए एक अच्छा ऑप्शन लेकर आई है, जिसमें आपको सस्ते में यानी सिर्फ 636 रुपये में गैस सिलेंडर मिल जाएगा। ये नया प्रकार का सिलेंडर है जिसे कंपोजिट सिलिंडर का नाम दिया गया है। फिलहाल इंडेन यानी इंडियन ऑयल ये सिलेंडर उपलब्ध करा रही है।
इस सिलेंडर को आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकी फैमिली छोटी है तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
आपको बता दें कंपोजिट सिलेंडर वजन में हल्के होते हैं और इसमें आपको 10 किलो गैस मिलती है। इसी वजह से इन सिलेंडर की कीमत कम होती है। इस सिलेंडर की खासियत यह है कि ये पारदर्शी होते हैं।