2021-08-01 06:44
नापासर टाइम्स। अभी सावन चल रहा है, ये माह 22 अगस्त तक चलेगा। इस महीने में शिव पूजा करने का विशेष महत्व है। पूजा करते समय शिवलिंग पर बिल्व पत्र, चावल, चंदन, आंकड़ा, धतूरा, फूल, फल, गुलाल आदि चीजें अर्पित की जाती हैं। इन चीजों में बिल्व पत्र का विशेष स्थान है। अगर कोई व्यक्ति जल चढ़ाकर सिर्फ बिल्व पत्र चढ़ाता है, तब भी भक्त को शिव कृपा मिल सकती है।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार बिल्व पत्र का वृक्ष घर के आंगन में या घर के आसपास हो तो वास्तु के कई दोष दूर हो सकते हैं। आयुर्वेद में भी बिल्व वृक्ष का विशेष महत्व है। कई दवाओं में इसका उपयोग किया जाता है।
जिसके आंगन में बिल्व वृक्ष है और उस वृक्ष की देखभाल सही ढंग से की जाती है तो वहां रहने वाले लोगों के विचारों में सकारात्मकता बनी रहती है। अगर घर के आंगन में बिल्व का पौधे लगाना हो तो उत्तर-पश्चिम कोण में लगाना चाहिए। ये दिशा बिल्व वृक्ष के लिए शुभ रहती है। अगर उत्तर-पश्चिम कोण में लगाना संभव न हो तो इसे घर की उत्तर दिशा में भी ये पौधा लगाया जा सकता है।
शिवलिंग पर चढ़ाया गया बिल्व पत्र बासी नहीं माना जाता है। एक ही बिल्व पत्र को धोकर अगले दिन फिर से पूजा में चढ़ाया जा सकता है। नए बिल्व पत्र न मिलने पर ऐसा कई दिनों तक किया जा सकता है।
ध्यान रखें अष्टमी, चतुदर्शी, अमावस्या और रविवार को बिल्व पत्र नहीं तोड़ना चाहिए। इन तिथियों पर बाजार से खरीदकर या पुराने बिल्व पत्र को फिर से धोकर शिवजी को चढ़ा सकते हैं।
शिवपुराण में बिल्व को शिवजी का ही स्वरूप बताया गया है। इसे श्रीवृक्ष भी कहते हैं। श्री लक्ष्मी जी का ही एक नाम है। इस कारण बिल्व की पूजा से लक्ष्मीजी की कृपा भी मिल सकती है। इस वृक्ष की जड़ों में गिरिजा देवी, तने में महेश्वरी, शाखाओं में दक्षायनी, पत्तियों में पार्वती, फूलों में गौरी और फलों में देवी कात्यायनी का वास माना गया है।
RELATED ARTICLES
*मंगलवार, 28 जून 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसके लिए खुशियों भरा रहेगा दिन*
2022-06-28 09:06
*अगर झेल रहे हैं शनि की साढ़े साती या ढैय्या, तो इन 7 उपायों से कम करें अशुभ प्रभाव*
2022-06-25 08:52
*आषाढ़ मास का पहला शनिवार इन 5 राशियों के लिए है विशेष, शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न*
2022-06-18 09:26
*आज का राशिफल, 13 जून 2022: मेष, वृष और मिथुन राशि वाले वाणी और क्रोध पर संयम रखें*
2022-06-13 07:44
*Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों की किस्मत देगी उनका साथ, जानें राशिफल*
2022-06-08 09:08
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14