2022-04-01 10:17
नापासर टाइम्स। हिंदू धर्म में चैत्र अमावस्या का विशेष महत्व है। यह अमावस्या हर साल मार्च या अप्रैल महीने में आती है। अमावस्या तिथि का धार्मिक व आध्यात्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्व है। इसस दिन लोग पितरों का तर्पण आदि करते हैं। इसके अलावा स्नान व दान की परंपरा है। लोग कौवे, गाय, कुत्ते और गरीबों को भी भोजन कराते हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार, अमावस्या को पूर्वज अपने वंशजों के घर आते हैं।
चैत्र अमावस्या व्रत अमावस्या तिथि की उदया तिथि से शुरू होता है और प्रतिपदा तिथि को चंद्रमा दर्शन के साथ संपन्न होता है। इस साल चैत्र अमावस्या एक दिन नहीं बल्कि दो दिन रहेगी। जानिए चैत्र अमावस्या के दिन श्राद्ध व स्नान-दान की तिथि-
*चैत्र अमावस्या तिथि-*
चैत्र अमावस्या तिथि 31 मार्च, गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर शुरू हो चुकी है, जो कि 1 अप्रैल, शुक्रवार सुबह 11 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए इन दोनों ही अमावस्या तिथि मान्य होगी।
*आज के शुभ काल*
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM – 12:55 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:47 AM – 05:35 AM
*जानें तर्पण की तिथि-*
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 31 मार्च 2022 (गुरुवार) को दोपहर 11 बजकर 22 मिनट के बाद शुरू हुई थी। इसलिए पितरों की शांति के लिए किए जाने वाले श्राद्ध, तर्पण कार्य 31 मार्च को किए जा सकेंगे।
*स्नान-दान कब करें*
01 अप्रैल 2022, शुक्रवार को अमावस्या तिथि सूर्योदय के बाद भी रहेगी। इसलिए इस दिन गंगा स्नान व दान आदि करना उत्तम रहेगा।
*अमावस्या तिथि के दिन करें ये उपाय-*
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गरीबों को भोजन करना बेहद पुण्यकारी होता है। अमावस्या के दिन गरीबों को भोजन कराने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की परेशानियां खत्म होती हैं। इसके अलावा इस दिन चीटियों को शक्कर खिलाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
RELATED ARTICLES
*28 दिसंबर को इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल*
2021-12-28 10:17
*सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को जरुर करें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर*
2021-11-28 08:42
*मां लक्ष्मी के शुभ मंत्र, जानिए शुक्रवार को किस मंत्र के जाप से मिलेगा कौन सा लाभ*
2021-11-26 08:50
*मातृ नवमी आज : मातृ दोष से मुक्ति का दिन है आज, जाने इस दिन किसका होता है श्राद्ध*
2021-09-30 10:18
*मासिक शिवरात्रि आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे सारे काम*
2021-09-05 09:02
*Bach Baras 2021: गाय− बछड़े की पूजा से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट, जानिए विधी पूजन*
2021-09-04 09:44
*आज नही, कल है अजा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा*
2021-09-02 09:07
*धूमावती जयंती है आज, सर्पदोष, गरीबी और कर्ज से मुक्ति के लिए करें इन चीजों से हवन*
2021-06-18 08:27
*राशिफल 20 मई : चमकने जा रही है 5 राशियों की किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका गुरुवार*
2021-05-20 06:44
*अप्रैल 2021 का पहला दिन आज इनके लिए रहेगा खास, जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?*
2021-04-01 07:16
*धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आज करें श्री लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ*
2021-03-19 07:16
राशिफल 9 मार्च : मंगल आज दिखाएंगे अपना पराक्रम, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार*
2021-03-09 07:02
*कल 9 मार्च को है विजया एकादशी, इस दिन सुनें यह व्रत कथा, मिलेगा व्रत का पूर्ण लाभ*
2021-03-08 07:14